Ram Navami 2026: आज रामनवमी हिंदू धर्म का एक अत्यंत पवित्र और महत्वपूर्ण त्योहार है, इस दिन भगवान श्रीराम का जन्म हुआ था, जिन्हें धर्म, मर्यादा और आदर्श जीवन का प्रतीक माना जाता है. देशभर में श्रद्धालु इस दिन व्रत रखते हैं, पूजा-अर्चना करते हैं और भगवान श्रीराम का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए विशेष पाठ करते हैं.
http://Navratri2026: कन्या पूजन के लिए बेस्ट गिफ्ट्स जो हर बच्ची को पसंद आएंगे
क्यों खास है रामनवमी का दिन?
रामनवमी केवल एक पर्व नहीं, बल्कि जीवन में सत्य, धर्म और कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है, इस दिन किए गए जप, तप और पाठ का विशेष महत्व माना जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सच्चे मन से किए गए श्रीराम के स्मरण से सभी कष्ट दूर होते हैं.
कौन-सा पाठ करें?
रामनवमी के दिन अलग-अगल पाठ विशेष रूप से फलदायी माने जाते हैं.
. राम रक्षा स्तोत्र
. रामचरितमानस के बालकांड का पाठ
. श्रीराम स्तुति और राम नाम जप
. हनुमान चालीसा का पाठ, इन पाठों को करने से मानसिक शांति, आत्मविश्वास और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है.
कैसे करें पूजा और पाठ?
सुबह स्नान के बाद घर के मंदिर में दीप जलाएं, भगवान श्रीराम की प्रतिमा या चित्र के सामने बैठकर ध्यान करें. फल, फूल और प्रसाद अर्पित करें, श्रद्धा और एकाग्रता के साथ पाठ करें, अंत में आरती कर परिवार के साथ प्रसाद बांटें.
क्या मिलता है लाभ?
मान्यता है कि रामनवमी पर विधि-विधान से पाठ करने से जीवन की बाधाएं दूर होती हैं, मन को शांति और स्थिरता मिलती है, परिवार में सुख-समृद्धि आती है, व्यक्ति सही मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित होता है, रामनवमी पर ये पाठ करेंगे तो जीवन हो जाएगा सफल.
इसे भी पढ़े-http://Navratri2026: चैत्र नवरात्रि का कलश विसर्जन कब करें?


























