Advertisement

HolikaDahan2026: होलिका दहन का शुभ समय क्या है? जानें

HolikaDahanMuhurat

HolikaDahan2026: देशभर में आज सोमवार, 2 मार्च को होलिका दहन का पर्व मनाया जा रहा है. हर साल फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि पर यह पर्व धूमधाम से मनाया जाता है, लेकिन इस बार होलिका दहन के समय को लेकर लोगों में खास उत्सुकता है, क्योंकि पूरी रात भद्रा का साया रहने वाला है, ऐसे में भद्रा रहित शुभ मुहूर्त में ही होलिका दहन करना शुभ माना जाएगा.

http://ChandraGrahan2026: होली पर लगेगा चंद्र ग्रहण, जानिए क्या करें क्या नहीं!

क्यों जरूरी है सही मुहूर्त?
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, भद्रा काल में शुभ कार्य करना वर्जित माना जाता है, इसलिए होलिका दहन हमेशा भद्रा समाप्त होने के बाद ही किया जाता है. इस बार भद्रा का प्रभाव रात भर रहने से दहन का समय सीमित हो गया है, इसलिए लोगों को सही समय देखकर ही होलिका दहन करना चाहिए.

होलिका दहन का शुभ मुहूर्त
ज्योतिषियों के अनुसार, भद्रा समाप्त होने के बाद मिलने वाले समय में ही होलिका दहन करना सबसे शुभ रहेगा, भद्रा समाप्त होने के बाद देर रात / अगली तड़के का समय शुभ माना जा रहा है. इसलिए होलिका दहन का शुभ मुहूर्त भद्रा पुंछ में 2 मार्च की मध्य रात्रि को 1 बजकर 16 मिनट से शुरू होगा और 2 बजकर 25 मिनट तक रहेगा.

होलिका दहन का महत्व
होलिका दहन बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है, इस दिन लोग लकड़ी और उपलों से होलिका सजाकर पूजा करते हैं, परिक्रमा लगाते हैं और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करते हैं, मान्यता है कि होलिका की अग्नि में नकारात्मकता और दुख जल जाते हैं और जीवन में खुशहाली आती है.

क्या ध्यान रखें?
भद्रा काल में होलिका दहन न करें, शुभ मुहूर्त में पूजा के बाद ही दहन करें, घर की सुरक्षा और सावधानी का ध्यान रखें.

इसे भी पढ़े-http://HolikaDahan2026: होलिका दहन का रहस्य, आखिर क्यों जलती है होलिका?