Advertisement

HanumanJayanti: हनुमान जी का सबसे शक्तिशाली रूप कौन सा है? जानिए

PanchmukhiHanuman

Hanuman Jayanti 2026: चैत्र मास की पूर्णिमा तिथि को हनुमान जयंती बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाई जाती है, इस साल हनुमान जयंती 2 अप्रैल को मनाई जा रही है, इस पावन अवसर पर भक्त हनुमान जी की पूजा-अर्चना कर उनसे सुख, शांति और शक्ति की कामना करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि हनुमान जी का सबसे शक्तिशाली रूप कौन सा है?

कौन सा है सबसे शक्तिशाली रूप?
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, हनुमान जी का पंचमुखी रूप (पंचमुखी हनुमान) उनका सबसे शक्तिशाली अवतार माना जाता है, इस रूप में उनके पांच मुख होते हैं, और हर मुख की अपनी अलग शक्ति और महत्व है.

पंचमुखी हनुमान के पांच मुख और उनकी शक्तियां
पंचमुखी रूप में हनुमान जी ने पांच दिशाओं में अपने मुख प्रकट किए.
हनुमान मुख (पूर्व दिशा) – शत्रुओं का नाश और शक्ति प्रदान करता है.
नरसिंह मुख (दक्षिण दिशा) – भय और नकारात्मक शक्तियों से रक्षा करता है.
गरुड़ मुख (पश्चिम दिशा) – विष और रोगों से मुक्ति दिलाता है.
वराह मुख (उत्तर दिशा) – जीवन में स्थिरता और समृद्धि देता है.
हयग्रीव मुख (आकाश दिशा) – ज्ञान और बुद्धि का प्रतीक माना जाता है.

क्यों लिया था पंचमुखी अवतार?
पौराणिक कथा के अनुसार, जब राम और लक्ष्मण को अहिरावण नामक राक्षस ने पाताल लोक में बंदी बना लिया था, तब हनुमान जी ने उन्हें बचाने के लिए पंचमुखी अवतार धारण किया, इस रूप में उन्होंने एक साथ पांच दिशाओं में जल रहे दीपकों को बुझाकर अहिरावण का वध किया और भगवान राम-लक्ष्मण को सुरक्षित वापस लाए.

क्या है इस रूप की विशेषता?
यह हनुमान जी का सबसे शक्तिशाली और रक्षक स्वरूप माना जाता है, इस रूप की पूजा से सभी प्रकार के भय और बाधाएं दूर होती हैं, नकारात्मक ऊर्जा और बुरी शक्तियों से रक्षा होती है, जीवन में सफलता और आत्मविश्वास बढ़ता है.

ये भी पढ़े-http://HanumanJayanti2026: हनुमान जी को सिंदूर क्यों चढ़ाया जाता है? जानिए