FalgunPurnima2026: हिंदू पंचांग के अनुसार फाल्गुन पूर्णिमा का दिन अत्यंत पवित्र माना जाता है, इसी तिथि पर होलिका दहन और अगले दिन होली का उत्सव मनाया जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन किए गए पूजा-पाठ और दान से घर में सुख-शांति और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है.
West Indies की धमाकेदार जीत से मुश्किल में भारत, जानिये Semi-Final का पूरा समीकरण
फाल्गुन पूर्णिमा 2026 कब है?
पंचांग के अनुसार 2026 में फाल्गुन पूर्णिमा 3 मार्च 2026 को पड़ रही है, इस दिन होलिका दहन किया जाएगा और 4 मार्च को रंगों की होली खेली जाएगी.
घर में सुख-शांति के लिए करें ये उपाय
सुबह स्नान और पूजा- फाल्गुन पूर्णिमा के दिन सूर्योदय से पहले स्नान करें और घर के मंदिर में दीप जलाकर भगवान विष्णु, शिव और लक्ष्मी की पूजा करें.
होलिका दहन की परिक्रमा- शाम को होलिका दहन के समय परिवार सहित परिक्रमा करें और घर की सुख-समृद्धि की प्रार्थना करें.
दान और सेवा- गरीबों को भोजन, वस्त्र या अनाज दान करना शुभ माना जाता है, इससे सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है.
घर की सफाई और दीपक- घर के मुख्य दरवाजे पर दीपक जलाने और सफाई करने से नकारात्मकता दूर होती है.
मीठा प्रसाद बांटना- परिवार और पड़ोसियों में गुजिया या मिठाई बांटने से रिश्तों में प्रेम और सौहार्द बढ़ता है.
क्या न करें
इस दिन झगड़ा या अपशब्द से बचें, नशा या बुरे व्यवहार से दूर रहें, बड़ों का अपमान न करें.
फाल्गुन पूर्णिमा का महत्व
यह दिन अच्छाई की बुराई पर जीत और प्रेम-सौहार्द का प्रतीक माना जाता है, धार्मिक मान्यता है कि इस दिन की गई सच्ची प्रार्थना और सेवा से जीवन में खुशियां आती हैं.
इसे भी पढ़े-Holi 2026: रंग खेलने से पहले जान लें, होली की सही डेट 3 या 4 मार्च?


























