दशहरा या विजयादशमी का पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है, इस दिन खासकर भगवान राम, माता दुर्गा और शमी देवता की पूजा की जाती है. प्रत्येक देवता की पूजा का अलग महत्व है और इन्हें अर्पित किए जाने वाले भोग और विधि से घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है.
किस देवता की पूजा से घर में सुख-समृद्धि आती है
माता दुर्गा
दशहरे के समय विशेष रूप से नवमी और दशमी को माता दुर्गा की पूजा की जाती है. माता दुर्गा बुराई को हराने वाली शक्ति और जीवन में विजय की देवी मानी जाती हैं, उनकी पूजा से घर में शांति, साहस और समृद्धि आती है.
भगवान राम
दशहरे का पर्व राम-रावण युद्ध की विजय की याद दिलाता है, इस दिन भगवान राम की पूजा से जीवन में सत्य, धर्म और सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है.
शमी देवता
विशेष रूप से दशमी के दिन शमी वृक्ष की पूजा का महत्व है। शमी पूजा से घर में सुख-समृद्धि, सौभाग्य और धन की वृद्धि होती है. लोग इस दिन शमी की पत्तियों को आदरपूर्वक देवी-देवताओं के सामने अर्पित करते हैं.
पूजा की सामान्य विधि
1. सुबह शुद्ध स्थान पर देवी-देवताओं की मूर्ति या फोटो स्थापित करें.
2. दीपक जलाएं और फूल, अक्षत (चावल), फल और मीठा भोग अर्पित करें.
3. माता दुर्गा या भगवान राम के मंत्र का जाप करें.
4. शमी वृक्ष के नीचे सात बार प्रणाम करें और शमी की पत्तियां रखें
इसे भी पढ़े- दशहरा 2025: लक्ष्मी कृपा पाने के लिए अपनाएं ये टिप्स