Hanuman Puja: हनुमान जयंती का दिन बेहद पवित्र माना जाता है, इस दिन भगवान हनुमान की पूजा-अर्चना कर भक्त उनकी कृपा प्राप्त करते हैं. मान्यता है कि इस दिन की गई पूजा से जीवन के संकट दूर होते हैं और शक्ति, बुद्धि व साहस का आशीर्वाद मिलता है, लेकिन कई बार अनजाने में की गई छोटी-छोटी गलतियां पूजा का पूरा फल कम कर देती हैं.
http://PradoshVrat2026: प्रदोष व्रत की शाम करें ये खास उपाय, महादेव बरसाएंगे कृपा
हनुमान जयंती पर न करें ये गलतियां
पूजा में अशुद्धता रखना: पूजा से पहले स्नान न करना या गंदे कपड़ों में पूजा करना अशुभ माना जाता है, हमेशा स्वच्छता का ध्यान रखें.
तामसिक भोजन का सेवन: इस दिन मांस, शराब, लहसुन-प्याज जैसे तामसिक भोजन से दूर रहें, सात्विक भोजन ही ग्रहण करें.
गलत चीजें चढ़ाना: हनुमान जी को तुलसी दल या चावल चढ़ाना उचित नहीं माना जाता. उन्हें सिंदूर, चमेली का तेल और लाल फूल अर्पित करें.
क्रोध और विवाद करना: इस पवित्र दिन गुस्सा, झगड़ा या किसी का अपमान करने से बचें, मन शांत और सकारात्मक रखें.
व्रत के नियम तोड़ना: अगर आपने व्रत रखा है तो नियमों का पालन करें, बीच में व्रत तोड़ना शुभ नहीं माना जाता.
हनुमान चालीसा का पाठ न करना: इस दिन हनुमान चालीसा का पाठ विशेष फलदायी माना जाता है, इसे नजरअंदाज न करें.
क्या करें सही?
सुबह जल्दी उठकर स्नान करें, हनुमान जी को सिंदूर और चमेली का तेल चढ़ाएं, हनुमान चालीसा, सुंदरकांड का पाठ करें
जरूरतमंदों को दान करें.
ये भी पढ़े-http://HanumanJayanti2026: हनुमान जयंती कब है? जानिए 1 या 2 अप्रैल


























