Advertisement

ChaitraNavratri2026: मां कालरात्रि की कृपा चाहिए? आज जरूर करें, ये छोटा सा उपाय

MaaKalratri

Navratri Day7: चैत्र नवरात्रि के सातवें दिन शक्ति के उग्र और प्रभावी रूप मां कालरात्रि की पूजा की जाती है, मान्यता है कि मां कालरात्रि अपने भक्तों के सभी भय, संकट और नकारात्मक शक्तियों को दूर करती हैं. उनका स्वरूप भले ही भयंकर दिखता हो, लेकिन वे अपने भक्तों के लिए अत्यंत शुभ और कल्याणकारी हैं.

http://ChaitraNavratri2026: नवरात्रि में करें ये दुर्गा स्तुति, माता रानी तुरंत होंगी प्रसन्न!


धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन विधि-विधान से पूजा करने से जीवन की बाधाएं समाप्त होती हैं और साहस, शक्ति व आत्मविश्वास में वृद्धि होती है. मां कालरात्रि को प्रसन्न करने के लिए विशेष रूप से गुड़ (जग्गरी) का भोग लगाना शुभ माना जाता है, ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि आती है और शत्रुओं पर विजय प्राप्त होती है.

क्या है खास उपाय?
आज के दिन सुबह स्नान के बाद मां कालरात्रि की प्रतिमा या चित्र के सामने दीपक जलाएं और गुड़ का भोग अर्पित करें, इसके बाद “ॐ देवी कालरात्र्यै नमः” मंत्र का कम से कम 108 बार जाप करें. मान्यता है कि इस छोटे से उपाय को करने से मां कालरात्रि की विशेष कृपा प्राप्त होती है और जीवन के कष्ट दूर होते हैं.

इसके साथ ही, इस दिन गरीबों और जरूरतमंदों को दान करना भी अत्यंत फलदायी माना गया है, इससे मां प्रसन्न होती हैं और अपने भक्तों पर आशीर्वाद बनाए रखती हैं.

ये भी पढ़े- Chaitra Navratri 2026: मां कात्यायनी के ये 3 मंदिर जरूर देखें