Advertisement

SomPradoshVrat: आज सोम प्रदोष व्रत में करें, ये उपाय

SomPradoshVrat

Som Pradosh Vrat 2026: हिंदू धर्म में सोम प्रदोष व्रत का विशेष महत्व माना जाता है. जब प्रदोष व्रत सोमवार के दिन पड़ता है, तो इसे सोम प्रदोष कहा जाता है. यह व्रत भगवान भगवान शिव और माता माता पार्वती की पूजा के लिए बेहद शुभ माना जाता है, मान्यता है कि इस दिन सच्चे मन से व्रत और पूजा करने से जीवन की परेशानियां दूर होती हैं और मनोकामनाएं पूरी होती हैं.

BJP से जुड़े दो गुटों के बीच हुई ताबड़तोड़ फायरिंग, दो युवकों को लगी गोली, जांच में जुटी पुलिस

सोम प्रदोष व्रत का महत्व
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार प्रदोष काल में भगवान शिव की पूजा करने से विशेष फल मिलता है. यह व्रत व्यक्ति के जीवन से नकारात्मकता दूर कर सुख-समृद्धि लाने वाला माना जाता है. कई लोग इस दिन व्रत रखकर शाम के समय शिव मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना करते हैं.

आज सोम प्रदोष व्रत में करें ये उपाय

शिवलिंग पर जल और बेलपत्र अर्पित करें- प्रदोष काल में शिवलिंग पर जल, दूध और बेलपत्र चढ़ाने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं, यह उपाय जीवन में शांति और समृद्धि लाने वाला माना जाता है.

शिव मंत्र का करें जप- इस दिन “ॐ नमः शिवाय” मंत्र का कम से कम 108 बार जप करना शुभ माना जाता है, इससे मन शांत होता है और सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है.

दीपक जलाएं- शाम के समय शिवलिंग के सामने घी का दीपक जलाने से घर में सुख-समृद्धि और सकारात्मकता आती है.

जरूरतमंदों को दान करें- सोम प्रदोष के दिन गरीबों को भोजन, वस्त्र या फल दान करना पुण्यदायी माना जाता है, इससे भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त होती है.

शिव कथा का श्रवण करें- इस दिन शिव पुराण या प्रदोष व्रत की कथा सुनना भी अत्यंत शुभ माना जाता है, इससे व्रत का फल कई गुना बढ़ जाता है.

    यह भी पढ़े-http://Kharmas2026: 14 या 15 मार्च? आखिर कब से शुरू हो रहा है खरमास!