MaaMahagauri: आज चैत्र नवरात्रि की अष्टमी तिथि है, जिसे महाअष्टमी और दुर्गा अष्टमी के रूप में जाना जाता है. इस दिन चैत्र नवरात्रि के आठवें स्वरूप मां महागौरी की विशेष पूजा की जाती है, धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां महागौरी की पूजा से जीवन के सभी पापों का नाश होता है और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है. लेकिन कई बार अनजाने में की गई छोटी-छोटी गलतियां पूजा का पूर्ण फल नहीं मिलने देतीं, आइए जानते हैं किन बातों का खास ध्यान रखना चाहिए.
http://ChaitraNavratri2026: महाअष्टमी पर कब करें पूजा? जानिए पूरा टाइम और विधि
पूजा में न करें ये गलतियां
साफ-सफाई का ध्यान न रखना: पूजा स्थान और घर की स्वच्छता बेहद जरूरी है, गंदगी में की गई पूजा का फल कम हो सकता है.
काले या गहरे रंग के कपड़े पहनना: मां महागौरी को सफेद रंग अत्यंत प्रिय है, इसलिए पूजा के समय हल्के या सफेद वस्त्र पहनना शुभ माना जाता है.
गलत भोग अर्पित करना: मां को नारियल, सफेद मिठाई और खीर का भोग लगाना चाहिए, तामसिक या बासी भोजन अर्पित करने से बचें.
मंत्र उच्चारण में लापरवाही: पूजा के दौरान मंत्रों का सही उच्चारण और श्रद्धा बहुत जरूरी है। बिना ध्यान के की गई पूजा अधूरी मानी जाती है।
कन्या पूजन को नजरअंदाज करना: अष्टमी के दिन कन्या पूजन का विशेष महत्व है. इसे न करना पूजा को अधूरा कर सकता है.
क्रोध और नकारात्मकता रखना: पूजा के दिन मन को शांत और सकारात्मक रखना चाहिए। क्रोध या विवाद से दूर रहें। क्यों खास है.
आज का दिन?
अष्टमी तिथि को मां महागौरी की पूजा करने से विवाह में आ रही बाधाएं दूर होती हैं, और जीवन में शांति व समृद्धि आती है, यह दिन विशेष रूप से मनोकामना पूर्ति के लिए शुभ माना जाता है.
यह भी पढ़े- MahaAshtami: महाअष्टमी पर कन्या पूजन कैसे करें? जानिए


























