Advertisement

ChaitraNavratri2026: क्या आप जानते हैं? मां दुर्गा के 9 रूपों के अलग-अलग वाहन!

Navratri2026

Chaitra Navratri 2026: आज यानी 19 मार्च से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है, नवरात्रि के इन नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ दिव्य रूपों की पूजा की जाती है. हर दिन मां के एक अलग स्वरूप की आराधना की जाती है और खास बात यह है कि प्रत्येक रूप का अपना अलग वाहन (सवारी) भी होता है, जिसका विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है.

मां दुर्गा के 9 रूप और उनके वाहन

मां शैलपुत्री – वृषभ (बैल)
मां ब्रह्मचारिणी – पदयात्रा (पैदल)
मां चंद्रघंटा – सिंह
मां कूष्मांडा – सिंह
मां स्कंदमाता – सिंह
मां कात्यायनी – सिंह
मां कालरात्रि – गर्दभ (गधा)
मां महागौरी – वृषभ (बैल)
मां सिद्धिदात्री – कमल या सिंह

क्या है इन वाहनों का महत्व?
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां दुर्गा के प्रत्येक वाहन का अपना एक विशेष संकेत होता है. जैसे सिंह साहस और शक्ति का प्रतीक है, वहीं बैल धैर्य और स्थिरता को दर्शाता है. इसी तरह हर वाहन जीवन में अलग-अलग गुणों और ऊर्जा का प्रतिनिधित्व करता है.

नवरात्रि का महत्व
नवरात्रि का यह पर्व भक्ति, साधना और आत्मशुद्धि का प्रतीक है, इन नौ दिनों में मां दुर्गा की विधि-विधान से पूजा करने से जीवन में सुख-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है.

इसे भी पढ़े-http://EidUlFitr2026: 20 या 21 मार्च, किस दिन मनाई जाएगी ईद? जानिए