ChandraGrahan2026: आज चंद्रग्रहण यानी 3 मार्च 2026 को साल का पहला चंद्रग्रहण लगने वाला है, धार्मिक आस्था और खगोलीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है. यह ग्रहण 3 मार्च, मंगलवार को दोपहर 3:20 बजे से शुरू होकर शाम 6:46 बजे तक रहेगा.
DelhiHistory: दिल्ली नाम का असली राज क्या है? जानिए इतिहास
चंद्र ग्रहण तब लगता है जब पृथ्वी, सूर्य और चंद्रमा के बीच आ जाती है और पृथ्वी की छाया चंद्रमा पर पड़ती है. जहां वैज्ञानिक इसे सामान्य खगोलीय घटना बताते हैं, वहीं धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दौरान विशेष सावधानियां बरतने की सलाह दी जाती है खासतौर पर गर्भवती महिलाओं के लिए.
गर्भवती महिलाएं भूलकर भी न करें ये 5 काम
1. ग्रहण के दौरान बाहर न निकलें- धार्मिक मान्यता है कि ग्रहण के समय नकारात्मक ऊर्जा अधिक सक्रिय रहती है, इसलिए गर्भवती महिलाओं को घर के अंदर रहने की सलाह दी जाती है.
2. नुकीली वस्तुओं का प्रयोग न करें- कहा जाता है कि ग्रहण के समय चाकू, कैंची, सुई जैसी नुकीली वस्तुओं का उपयोग नहीं करना चाहिए, इसे परंपरागत सावधानी माना जाता है.
3. ग्रहण काल में भोजन से बचें- सूतक काल में भोजन पकाने और खाने से परहेज किया जाता है, यदि पहले से बना भोजन हो, तो उसमें तुलसी पत्ता डालने की परंपरा है.
4. सोने से बचें- कुछ मान्यताओं के अनुसार ग्रहण के समय सोना उचित नहीं माना जाता, इस दौरान भजन, मंत्र जप या सकारात्मक विचारों में समय बिताने की सलाह दी जाती है.
5. ग्रहण समाप्ति के बाद स्नान अवश्य करें- ग्रहण खत्म होने पर स्नान कर साफ वस्त्र पहनने और घर की शुद्धि करने की परंपरा है.
इसे भी पढ़े-http://ChandraGrahan2026: आज लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, जानें


























