Navratri Day 2 Puja: आज चैत्र नवरात्रि का दूसरा दिन है, जो देवी माँ ब्रह्मचारिणी को समर्पित है. इस दिन भक्त विशेष रूप से मां को प्रसन्न करने के लिए उनका प्रिय भोग अर्पित करते हैं. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, माँ ब्रह्मचारिणी को सादा और सात्विक भोजन अत्यंत प्रिय है.
KnowledgeTips: क्या आप जानते हैं? इस राज्य को कहते हैं झीलों की घाटी
खासकर शक्कर (चीनी) और उससे बने भोग जैसे मिश्री का भोग लगाने से मां प्रसन्न होती हैं, यह भोग तप, त्याग और सरलता का प्रतीक माना जाता है, जो मां के स्वरूप को दर्शाता है. माना जाता है कि मां ब्रह्मचारिणी ने कठोर तपस्या कर भगवान शिव को पति रूप में प्राप्त किया था, इसलिए उन्हें सादगी और संयम से जुड़ी चीजें अधिक प्रिय हैं.
मां ब्रह्मचारिणी को क्यों पसंद है ये भोग?
शक्कर और मिश्री शुद्धता और पवित्रता का प्रतीक हैं, यह मन को शांति और संतुलन प्रदान करता है, साधना और तपस्या में सहायक माना जाता है, मां के सरल और संयमी स्वरूप को दर्शाता है.
ये भी पढ़े-http://ChaitraNavratri2026: नवरात्रि में ज्योत बुझ जाए तो क्या करें? पंडितों का खास उपाय


























