Advertisement

ChaitraNavratri2026: 19 मार्च से शुरू हो रही है चैत्र नवरात्रि, भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां

चैत्र नवरात्रि 2026

Chaitra Navratri 2026: 19 मार्च दिन गुरुवार से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हो रही है, हिंदू धर्म में यह पर्व बेहद पवित्र और महत्वपूर्ण माना जाता है. हर वर्ष यह पर्व चैत्र मास की प्रतिपदा तिथि से शुरू होता है और इसी दिन से हिंदू नववर्ष की भी शुरुआत मानी जाती है.

पत्रकार, लेखक और आंदोलन से निकले विशाल तिवारी पहुंचे गृहमंत्रालय, जानिए पूरा सफर

नवरात्रि के नौ दिनों तक भक्त मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा-अर्चना करते हैं और व्रत रखकर सुख-समृद्धि की कामना करते हैं, मान्यता है कि नवरात्रि के दौरान सही नियमों के साथ पूजा करने से घर में सुख, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का आगमन होता है. वहीं कुछ गलतियों से बचना भी जरूरी माना जाता है, ताकि पूजा का पूरा फल प्राप्त हो सके.

नवरात्रि में भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां

घर में साफ-सफाई न रखना- नवरात्रि के दौरान घर को साफ और पवित्र रखना बेहद जरूरी माना जाता है, पूजा स्थान की नियमित सफाई करें और घर में स्वच्छता बनाए रखें.

कलश स्थापना में लापरवाही- नवरात्रि के पहले दिन कलश स्थापना का विशेष महत्व होता है, इसे शुभ मुहूर्त में ही करना चाहिए और पूरे विधि-विधान के साथ पूजा करनी चाहिए.

तामसिक भोजन का सेवन- नवरात्रि के दौरान लहसुन, प्याज, मांसाहार और शराब का सेवन करने से बचना चाहिए, इस समय सात्विक भोजन करना शुभ माना जाता है.

व्रत के नियमों की अनदेखी- यदि आप नवरात्रि का व्रत रख रहे हैं, तो नियमों का पालन करना जरूरी है, व्रत के दौरान संयम और श्रद्धा बनाए रखना चाहिए.

पूजा में अनियमितता- नवरात्रि के नौ दिनों तक नियमित रूप से मां दुर्गा की पूजा, आरती और मंत्र जप करना चाहिए, पूजा में लापरवाही से बचना चाहिए.

ये भी पढ़े-VastuShastra: घर में धूप आना क्यों जरूरी है? जानिए