Holi 2026: देशभर में लोग यह जानना चाहते हैं कि इस साल रंगों का त्योहार Holi 3 मार्च को है या 4 मार्च को. पंचांग के अनुसार इस बार होली से जुड़ी दो अलग-अलग तिथियां हैं, जिससे लोगों में भ्रम बना हुआ है, आइए जानते हैं कि होली कब हैं.
अवॉर्ड शो में इंफ्लुएंसर ने Rakul Preet Singh की बेइज्जती की! अब दी सफाई
कब है होलिका दहन?
धार्मिक मान्यता के अनुसार Holika Dahan फाल्गुन पूर्णिमा की रात को किया जाता है, यानी इस साल 3 मार्च 2026 (मंगलवार) शाम, इस दिन होलिका दहन की पूजा और अग्नि प्रज्ज्वलन होता है.
कब खेली जाएगी रंगों की होली?
होलिका दहन के अगले दिन रंगों की होली मनाई जाती है, 4 मार्च 2026 (बुधवार) यानी रंग-गुलाल, पिचकारी और मस्ती वाली होली 4 मार्च को खेली जाएगी.
क्यों होता है डेट को लेकर कन्फ्यूजन?
फाल्गुन पूर्णिमा की तिथि कभी-कभी दो दिनों में पड़ती है, ऐसे में होलिका दहन और रंगों की होली अलग-अलग दिन पड़ते हैं, जिससे लोग भ्रमित हो जाते हैं.
क्या रखें ध्यान?
होलिका दहन के दिन पूजा करें, अगले दिन रंग खेलें, सुरक्षित और प्राकृतिक रंगों का उपयोग करें.
ये भी पढ़े-Tuesday: मंगलवार को क्यों खास माना जाता है? जानिए


























