Chaitra Navratri 2026: इस साल चैत्र नवरात्रि 19 मार्च, गुरुवार से शुरू हो रही है. हिंदू धर्म में चैत्र नवरात्रि का विशेष महत्व माना जाता है. नौ दिनों तक चलने वाले इस पावन पर्व में भक्त माता दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा करते हैं और व्रत रखकर आध्यात्मिक शुद्धि की कामना करते हैं. अगर आप भी इस बार नवरात्रि का व्रत रखने की सोच रहे हैं, तो पहले कुछ जरूरी बातें जान लेना बेहद आवश्यक है.
Loneliness: आज की दुनिया में लोग पहले से ज्यादा अकेले क्यों हैं? जानिए
व्रत रखने से पहले ध्यान रखें
व्रत शुरू करने से पहले मन और शरीर को शुद्ध रखें, घर की साफ-सफाई करें और पूजा स्थान तैयार करें, संकल्प लेकर ही व्रत की शुरुआत करें.
क्या खाएं और क्या नहीं?
व्रत में केवल सात्विक भोजन करें, फल, दूध, साबूदाना, कुट्टू और सिंघाड़े का आटा खा सकते हैं. लहसुन, प्याज और अनाज का सेवन न करें.
ये गलतियां न करें
व्रत के दौरान नकारात्मक सोच और क्रोध से बचें, नियमों का पालन अधूरा न छोड़ें, पूजा के समय मन को भटकने न दें.
व्रत का महत्व
नवरात्रि का व्रत केवल भोजन त्याग नहीं, बल्कि मन, वचन और कर्म की शुद्धि का प्रतीक है, मान्यता है कि सच्चे मन से किया गया व्रत माता दुर्गा को प्रसन्न करता है और जीवन में सुख-शांति लाता है.
क्या मिलते हैं लाभ?
मानसिक शांति और आत्मबल में वृद्धि, नकारात्मक ऊर्जा का नाश, घर में सुख-समृद्धि का आगमन.
ये भी पढ़े-TuesdayPuja: घर में सुख-शांति के लिए करें हनुमान जी की ये खास पूजा


























