AmlakiEkadashi2026: पंचांग के अनुसार इस साल 2026 में आमलकी एकादशी का व्रत यानी कल 27 फरवरी शुक्रवार को रखा जाएगा. फाल्गुन माह की शुक्ल पक्ष एकादशी को आने वाली यह तिथि बेहद पवित्र मानी जाती है, मान्यता है कि इस दिन आंवले के पेड़ की पूजा और विधि-विधान से व्रत करने से पापों का नाश होता है और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है, लेकिन अगर इस दिन कुछ गलतियां हो जाएं तो व्रत का पूरा फल नहीं मिलता. इसलिए जानिए आमलकी एकादशी पर कौन-कौन से 5 काम भूलकर भी नहीं करने चाहिए.
‘Virosh Wedding: एक हुए Vijay Deverakonda-Rashmika
आमलकी एकादशी पर न करें ये 5 काम
तामसिक भोजन से बचें- मांस, मछली, अंडा, शराब, लहसुन-प्याज जैसे तामसिक भोजन इस दिन बिल्कुल न करें, सात्विक भोजन और फलाहार ही लें.
झूठ और क्रोध से दूर रहें- व्रत का असली फल तभी मिलता है जब मन शांत और व्यवहार अच्छा हो. झूठ बोलना, लड़ाई-झगड़ा या अपशब्द कहना अशुभ माना जाता है.
आंवले के पेड़ को नुकसान न पहुंचाएं- इस दिन आंवले के पेड़ की पूजा की जाती है, इसलिए उसकी टहनी तोड़ना या नुकसान पहुंचाना वर्जित माना गया है.
देर तक सोना या पूजा टालना- सुबह जल्दी उठकर स्नान और पूजा करना शुभ होता है, देर तक सोना या पूजा में लापरवाही करना गलत माना जाता है.
दान-पुण्य से दूरी न रखें- इस दिन गरीबों को भोजन, कपड़े या जरूरत की चीजें दान करना बेहद पुण्यदायी माना जाता है.
आमलकी एकादशी का महत्व
इस दिन आंवले के पेड़ में देवताओं का वास माना जाता है, व्रत करने से पापों का नाश और घर में सुख-शांति आती है, वैवाहिक जीवन और संतान सुख के लिए भी यह व्रत शुभ माना गया है.
व्रत कैसे करें?
सुबह स्नान कर व्रत का संकल्प लें, आंवले के पेड़ की पूजा करें और दीप जलाएं, दिनभर भजन-कीर्तन और भगवान का स्मरण करें, अगले दिन द्वादशी को पारण करें.
इसे भी पढ़े-Thursday Fast: गुरुवार के व्रत में क्या खाएं और क्या ना खाएं?


























