Advertisement

AkshayaTritiya2026: 19 या 20 अप्रैल, कब है अक्षय तृतीया? जानिए

Akshaya Tritiya 2026 date

Akshaya Tritiya 2026 Date: वैशाख माह का प्रारंभ हो चुका है और यह महीना 1 मई 2026 तक चलने वाला है, हिंदू कैलेंडर के अनुसार, वैशाख साल का दूसरा और बेहद पवित्र महीना माना जाता है. इस दौरान कई महत्वपूर्ण व्रत और त्योहार आते हैं, जिनमें सबसे खास है अक्षय तृतीया. हर साल की तरह इस बार भी लोगों के मन में सवाल है अक्षय तृतीया 19 अप्रैल को है या 20 अप्रैल को?

http://Baisakhi2026: 13 या 14 अप्रैल, कब है बैसाखी? जानें सही तारीख

क्या है सही तारीख?
पंचांग के अनुसार, वर्ष 2026 में वैशाख शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि 19 अप्रैल (रविवार) को पड़ रही है, इसलिए अक्षय तृतीया 19 अप्रैल को ही मनाई जाएगी, जबकि 20 अप्रैल को यह तिथि प्रभावी नहीं रहेगी.

क्यों होता है कन्फ्यूजन?
तिथियों का आरंभ और अंत अलग-अलग समय पर होने के कारण अक्सर भ्रम की स्थिति बन जाती है, लेकिन नियम के अनुसार, जिस दिन तृतीया तिथि सूर्योदय के समय होती है, उसी दिन अक्षय तृतीया मनाई जाती है और इस साल यह संयोग 19 अप्रैल को बन रहा है.

वैशाख माह में अक्षय तृतीया का महत्व
वैशाख महीने में आने वाली अक्षय तृतीया को बेहद शुभ माना जाता है. मान्यता है कि इस दिन किया गया दान, पूजा और शुभ कार्य अक्षय (कभी समाप्त न होने वाला) फल देता है.

इस दिन क्या करें?
सोना-चांदी की खरीदारी, नए काम की शुरुआत, दान-पुण्य और पूजा, भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की आराधना.

यह भी पढ़े-Rudraksha: महिलाओं को रुद्राक्ष पहनना चाहिए या नहीं? जानिए