PradoshVrat2026: हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत भगवान भगवान शिव और माता पार्वती की आराधना का खास दिन माना जाता है, हर महीने त्रयोदशी तिथि की शाम को रखा जाने वाला यह व्रत सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य और मनोकामना पूर्ति के लिए किया जाता है. मार्च का पहला प्रदोष व्रत आज है, ऐसे में कुछ जरूरी बातें जानना बेहद जरूरी है.
NationalScienceDay: क्यों मनाया जाता है?
प्रदोष व्रत का महत्व
मान्यता है कि इस दिन सच्चे मन से पूजा करने से जीवन की बाधाएं दूर होती हैं और परिवार में शांति आती है, खासकर शाम के प्रदोष काल में शिव पूजा करने का विशेष फल मिलता है.
प्रदोष व्रत में भूलकर भी न करें ये गलतियां
पूजा का गलत समय- प्रदोष काल सूर्यास्त से पहले और बाद का खास समय होता है, इस समय पूजा न करने से व्रत का पूर्ण फल नहीं मिलता.
साफ-सफाई का ध्यान न रखना- पूजा से पहले घर और मंदिर की सफाई जरूर करें, बिना शुद्धता के पूजा अधूरी मानी जाती है.
व्रत के नियम तोड़ना- झूठ बोलना, क्रोध करना या नकारात्मक सोच रखना व्रत के प्रभाव को कम करता है.
शिवलिंग पर गलत चीज चढ़ाना- शिवलिंग पर हल्दी, कुमकुम, केतकी फूल या तुलसी पत्ती न चढ़ाएं.
व्रत खोलने में लापरवाही- व्रत खोलते समय सात्विक भोजन करें और पहले भगवान को भोग लगाएं.
प्रदोष व्रत की आसान पूजा विधि
सुबह स्नान कर व्रत का संकल्प लें, शाम को शिवलिंग पर जल, दूध, बेलपत्र और धतूरा चढ़ाएं, “ॐ नमः शिवाय” मंत्र का जाप करें, आरती कर प्रसाद बांटें.
प्रदोष व्रत से जुड़े लाभ
करियर और धन में तरक्की, वैवाहिक जीवन में खुशियां, स्वास्थ्य में सुधार, मानसिक शांति.
यह भी पढ़े-http://ChandraGrahan2026: होली पर लगेगा चंद्र ग्रहण, जानिए क्या करें क्या नहीं!


























