Advertisement

AstrologyTips: क्या आप भी इस राशि के हैं? सोना पहनने से पहले जान लें सच

ZodiacAdvic

AstrologyTips: आभूषण के रूप में सोना पहनना जहां सामाजिक प्रतिष्ठा और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है, वहीं ज्योतिष शास्त्र में इसे ग्रहों से जुड़ा एक प्रभावशाली धातु माना गया है. ज्योतिषाचार्यों के अनुसार सोना हर व्यक्ति और हर राशि के लिए समान रूप से शुभ नहीं होता. कुछ राशियों के लिए सोना लाभ देता है, तो कुछ के लिए यह परेशानी का कारण भी बन सकता है.

http://Ramadan2026: कब से शुरू हो रहा है?

ज्योतिष में सोने का महत्व
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सोना सूर्य ग्रह से संबंधित धातु है. सूर्य आत्मबल, मान-सम्मान, स्वास्थ्य और नेतृत्व क्षमता का कारक माना जाता है. जिन लोगों की कुंडली में सूर्य मजबूत होता है, उनके लिए सोना शुभ फल देता है, लेकिन कमजोर या अशुभ सूर्य की स्थिति में सोना नकारात्मक प्रभाव भी डाल सकता है.

इन राशियों को बरतनी चाहिए सावधानी
ज्योतिषाचार्यों का मानना है कि कुछ विशेष राशियों के जातकों को सोना पहनने से पहले कुंडली अवश्य दिखानी चाहिए.
वृषभ राशि: इस राशि पर शुक्र ग्रह का प्रभाव होता है, ऐसे में सोना पहनने से आर्थिक असंतुलन और मानसिक तनाव बढ़ सकता है.
कन्या राशि: बुध प्रधान राशि होने के कारण यहां सोना पहनने से निर्णय क्षमता प्रभावित होने की मान्यता है.
मकर राशि: शनि प्रभाव वाली इस राशि में सोना पहनना स्वास्थ्य और कार्यक्षेत्र में बाधा ला सकता है.

क्या कहते हैं विद्वान
वाराणसी के ज्योतिषाचार्य पंडित संजय तिवारी बताते हैं, कि सोना सूर्य की धातु है, जिन राशियों में सूर्य अनुकूल नहीं होता, उन्हें सोना पहनने से पहले कुंडली विश्लेषण जरूर कराना चाहिए.

इसे भी पढ़े-MondayShivaPuja: सोमवार को ये गलती की तो शिव जी नाराज हो सकते हैं!