महर्षि वाल्मीकि, जिन्हें आदिकवि और रामायण के रचयिता के रूप में जाना जाता है, उनकी जयंती हर साल आश्विन मास की पूर्णिमा तिथि को मनाई जाती है. इस दिन को पूरे देश में वाल्मीकि जयंती या प्रकाश पर्व के नाम से भी जाना जाता है, लेकिन इस साल 2025 में लोगों के मन में एक सवाल है कि आखिर जयंती कब मनाई जाएगी – 6 अक्टूबर या 7 अक्टूबर?
वाल्मीकि जयंती 2025 की सही तारीख और मुहूर्त
पंचांग के अनुसार, आश्विन मास की पूर्णिमा तिथि 6 अक्टूबर 2025, सोमवार की रात 11:54 बजे से शुरू होकर 7 अक्टूबर 2025, मंगलवार की रात 02:32 बजे तक रहेगी, ऐसे में उदया तिथि के अनुसार वाल्मीकि जयंती 7 अक्टूबर 2025 (मंगलवार) को मनाई जाएगी.
महर्षि वाल्मीकि का महत्व
महर्षि वाल्मीकि को भारतीय संस्कृति और साहित्य का प्रथम कवि माना जाता है, उन्होंने भगवान श्रीराम के जीवन और आदर्शों का वर्णन कर रामायण की रचना की, जिसे आज भी विश्व का एक महान ग्रंथ माना जाता है. उनके आदर्श आज भी समाज को सत्य, धर्म और न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं.
देशभर में होगा विशेष आयोजन
वाल्मीकि जयंती के अवसर पर देशभर में शोभायात्राएँ, प्रभात फेरियां और विशेष भजन-कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। मंदिरों और आश्रमों में संत-महात्मा महर्षि वाल्मीकि के जीवन और उनके उपदेशों पर प्रकाश डालेंगे.
इसे भी पढ़े- शरद पूर्णिमा 2025: 6 या 7 अक्टूबर? जानिए सही तारीख और समय