SomPradoshVrat: चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि यानी आज 30 मार्च को सोम प्रदोष व्रत रखा जा रहा है, हिंदू धर्म में इस व्रत का विशेष महत्व माना जाता है. मान्यता है कि इस दिन भगवान भगवान शिव और माता पार्वती माता की पूजा करने से जीवन के दुख-दर्द दूर होते हैं और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है.
1 या 2 अप्रैल? कब है चैत्र पूर्णिमा 2026, सही तारीख जान लें!
प्रदोष व्रत की शाम करें ये खास उपाय
प्रदोष काल यानी सूर्यास्त के बाद का समय भगवान शिव की पूजा के लिए सबसे शुभ माना जाता है, इस दौरान किया गया एक छोटा सा उपाय भी बड़ा फल दे सकता है.
. शाम के समय घर के मंदिर या शिवलिंग के पास घी का दीपक जरूर जलाएं.
. दीपक जलाते समय “ॐ नमः शिवाय” मंत्र का जाप करें.
. शिवलिंग पर जल, बेलपत्र और धतूरा अर्पित करें.
. संभव हो तो शिव चालीसा या रुद्राष्टक का पाठ करें.
. इस दिन व्रत रखकर सात्विक भोजन करें और मन में सकारात्मक भाव रखें.
क्यों खास है सोम प्रदोष?
सोमवार के दिन पड़ने वाला प्रदोष व्रत बेहद शुभ माना जाता है, इसे सोम प्रदोष कहा जाता है. इस दिन व्रत और पूजा करने से भगवान शिव जल्दी प्रसन्न होते हैं और भक्तों की मनोकामनाएं पूरी करते हैं.
ध्यान रखें
पूजा में शुद्धता और श्रद्धा सबसे जरूरी है, किसी का अपमान या गलत कार्य करने से बचें, दीपक जलाते समय मन शांत और केंद्रित रखें.
यह भी पढ़े-VastuTips: इन 3 मूर्तियों से दूर रहें, घर में लाती हैं नकारात्मक ऊर्जा


























