Chaitra Navratri2026: 19 मार्च, गुरुवार से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हो रही है, हिंदू धर्म में यह पर्व बेहद पवित्र और महत्वपूर्ण माना जाता है. पूरे नौ दिनों तक भक्त मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा-अर्चना करते हैं, जिन्हें नवदुर्गा कहा जाता है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर इन 9 रूपों की पूजा क्यों की जाती है? आइए जानते हैं इसका धार्मिक और आध्यात्मिक रहस्य.
http://ChaitraNavratri2026: 19 मार्च से शुरू हो रही है चैत्र नवरात्रि, भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां
नवदुर्गा की पूजा का महत्व
नवरात्रि के नौ दिन शक्ति की उपासना के प्रतीक हैं, मान्यता है कि इन नौ दिनों में मां दुर्गा ने अलग-अलग रूप धारण कर अधर्म और नकारात्मक शक्तियों का नाश किया था.हर रूप जीवन के एक विशेष गुण, ऊर्जा और साधना का प्रतीक है.
मां दुर्गा के 9 रूप और उनका अर्थ
शैलपुत्री – शक्ति और स्थिरता का प्रतीक, नवरात्रि का पहला दिन

ब्रह्मचारिणी – तप, संयम और साधना की देवी

चंद्रघंटा – साहस और वीरता प्रदान करने वाली

कुष्मांडा – सृष्टि की रचयिता, ऊर्जा का स्रोत

स्कंदमाता – मातृत्व और करुणा की प्रतीक

कात्यायनी – दुष्टों का संहार करने वाली शक्ति

कालरात्रि – भय और अज्ञान का नाश करने वाली

महागौरी – शांति, सौंदर्य और पवित्रता का प्रतीक

सिद्धिदात्री – सभी सिद्धियों और सफलता देने वाली

क्यों की जाती है इन 9 रूपों की पूजा?
धार्मिक मान्यता के अनुसार, नवरात्रि के दौरान हर दिन अलग-अलग रूप की पूजा करने से व्यक्ति के जीवन में शक्ति, ज्ञान, साहस, शांति और सफलता का संचार होता है. यह पर्व आत्मशुद्धि और आध्यात्मिक उन्नति का अवसर भी माना जाता है.
यह भी पढ़े-VastuShastra: घर में धूप आना क्यों जरूरी है? जानिए


























