Advertisement

FalgunAmavasya2026: फाल्गुन अमावस्या की रात भूलकर भी मत करना ये 5 गलतियां

FalgunAmavasya2026

Falgun Amavasya 2026: पंचांग के अनुसार फाल्गुन अमावस्या का पर्व 17 फरवरी 2026 (मंगलवार) को मनाया जाएगा, धार्मिक मान्यताओं के अनुसार अमावस्या तिथि 16 फरवरी शाम 5:34 बजे से शुरू होकर 17 फरवरी शाम 5:30 बजे तक रहेगी.

वहीं फाल्गुन अमावस्या का हिंदू धर्म में विशेष महत्व माना जाता है, मान्यता है कि इस दिन पितरों का श्राद्ध, दान-पुण्य और पूजा करने से सुख-समृद्धि मिलती है. कुछ ऐसी बातें भी बताई गई हैं जिन्हें इस रात करने से बचना चाहिए. परंपराओं और ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ये 5 गलतियां न करने की सलाह दी जाती है.

IND vs PAK: पाक को रौंदने के लिए तैयार Abhishek Sharma

अमावस्या की रात भूलकर न करें ये 5 गलतियां

1. घर में अंधेरा रखना: मान्यता है कि अमावस्या की रात घर में पूरी तरह अंधेरा नहीं रखना चाहिए, एक दीपक जलाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर रहती है और सकारात्मकता बनी रहती है.

2. झगड़ा या अपशब्द बोलना: इस दिन परिवार में विवाद या अपशब्द बोलना अशुभ माना जाता है, धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इससे घर की शांति भंग होती है.

3. पितरों का तर्पण भूल जाना: फाल्गुन अमावस्या पितरों को समर्पित मानी जाती है, इस दिन तर्पण या दान न करना कुछ परंपराओं में ठीक नहीं माना जाता.

4. शराब-मांस का सेवन: धार्मिक दृष्टि से इस दिन सात्विक भोजन करने की सलाह दी जाती है, कई लोग मानते हैं कि मांस-मदिरा का सेवन इस दिन अशुभ होता है.

5. रात में अकेले सुनसान जगह जाना: लोक मान्यताओं में अमावस्या की रात सावधानी रखने को कहा जाता है, इसलिए देर रात अकेले बाहर न जाने की सलाह दी जाती है.

    क्या करें इस दिन?
    सुबह स्नान कर दान-पुण्य करें, पितरों के लिए दीपक जलाएं, जरूरतमंदों को भोजन या कपड़े दें, भगवान शिव या विष्णु की पूजा करें.

    ये भी पढ़े-ShivaNames: भगवान शंकर के सबसे शक्तिशाली नाम कौन-से हैं? जानिए