Advertisement

VijayaEkadashi2026: आज है इस व्रत से मिल सकती है हर काम में विजय

VijayaEkadashi

Vijaya Ekadashi 2026: हिंदू धर्म में एकादशी व्रत का विशेष महत्व माना जाता है, और उनमें से विजया एकादशी को बेहद शुभ और फलदायी माना गया है. धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन व्रत और पूजा करने से व्यक्ति को जीवन के हर क्षेत्र में सफलता और विजय प्राप्त होती है, यह व्रत भगवान विष्णु को समर्पित होता है और भक्त पूरे श्रद्धा भाव से उनकी आराधना करते हैं.

Bihar News: पटना में भारी मात्रा में कैश बरामद, बंगाल चुनाव से पहले अलर्ट मोड पर पुलिस

विजया एकादशी का धार्मिक महत्व
धार्मिक ग्रंथों के अनुसार, विजया एकादशी का व्रत रखने से सभी बाधाएं दूर होती हैं और व्यक्ति को अपने कार्यों में सफलता मिलती है, मान्यता है कि इस व्रत के प्रभाव से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और जीवन में सकारात्मकता आती है, इस दिन सच्चे मन से पूजा करने पर भगवान विष्णु का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है.

क्यों खास है विजया एकादशी?
पौराणिक कथाओं के अनुसार, भगवान राम ने भी लंका पर विजय प्राप्त करने से पहले विजया एकादशी का व्रत रखा था. इस व्रत के प्रभाव से उन्हें सफलता मिली और बुराई पर अच्छाई की जीत हुई, इसी कारण इस एकादशी को विजय दिलाने वाली एकादशी कहा जाता है.

विजया एकादशी व्रत और पूजा विधि
सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और व्रत का संकल्प लें, घर के मंदिर में भगवान विष्णु की पूजा करें. भगवान को फल, फूल, धूप और दीप अर्पित करें, विष्णु मंत्र और विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें, दिनभर व्रत रखें और शाम को आरती करें.

व्रत रखने के लाभ
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, विजया एकादशी का व्रत रखने से जीवन की परेशानियां दूर होती हैं और सफलता के रास्ते खुलते हैं. यह व्रत मानसिक शांति, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करता है. साथ ही, व्यक्ति को आध्यात्मिक उन्नति का मार्ग भी दिखाता है.

ये भी पढ़े-http://Mahashivratri2026: ये रंग पहनें और जीवन में आएगी शांति और समृद्धि