Mahashivratri 2026 date: महाशिवरात्रि हिंदू धर्म का एक बेहद पवित्र और महत्वपूर्ण पर्व है, जिसे भगवान शिव की आराधना के लिए समर्पित माना जाता है. हर साल की तरह इस बार भी लोगों के बीच महाशिवरात्रि की सही तारीख को लेकर भ्रम की स्थिति बनी हुई है. कई लोग 15 फरवरी तो कई 16 फरवरी को महाशिवरात्रि मान रहे हैं, ऐसे में आइए जानते हैं सही डेट और पूजा का शुभ मुहूर्त.
महाशिवरात्रि समेत आगामी पर्व को लेकर पुलिस मुस्तैद, हुडदंगियों पर रहेगी आसमान से भी नजर
इस दिन मनाई जाएगी महाशिवरात्रि
हिंदू पंचांग के अनुसार, महाशिवरात्रि फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाई जाती है, इस वर्ष महाशिवरात्रि 15 फरवरी 2026, रविवार को मनाई जाएगी. चतुर्दशी तिथि 15 फरवरी को शुरू होकर 16 फरवरी तक रहेगी, लेकिन निशिता काल (रात्रि पूजा का विशेष समय) 15 फरवरी की रात में पड़ने के कारण इसी दिन महाशिवरात्रि मनाना शुभ माना गया है.
महाशिवरात्रि 2026 का शुभ मुहूर्त
चतुर्दशी तिथि प्रारंभ: 15 फरवरी को शाम 05 बजकर 04 मिनट पर शुरू हो रही है.
चतुर्दशी तिथि समाप्त: 16 फरवरी को शाम 05 बजकर 34 मिनट पर होगा.
निशिता काल पूजा मुहूर्त: रात 12:09 बजे से 12:59 बजे तक.
शिव पूजा का सर्वोत्तम समय: 15 फरवरी की रात
धार्मिक मान्यता के अनुसार, निशिता काल में भगवान शिव की पूजा करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है और जीवन में सुख-शांति और समृद्धि आती है.
महाशिवरात्रि का महत्व
महाशिवरात्रि को भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह का दिन माना जाता है. इस दिन भक्त व्रत रखते हैं, रातभर जागरण करते हैं और शिवलिंग पर जल, दूध, बेलपत्र, धतूरा और फल अर्पित करते हैं, मान्यता है कि सच्चे मन से की गई पूजा से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और कष्ट दूर होते हैं.
पूजा के दौरान रखें इन बातों का ध्यान
सुबह स्नान करके व्रत का संकल्प लें, शिवलिंग पर जल और दूध अर्पित करें, बेलपत्र और धतूरा जरूर चढ़ाएं, “ॐ नमः शिवाय” मंत्र का जाप करें, रात में शिव आरती और जागरण करें.
यह भी पढ़े-AstrologyTips: शादी कब होगी? हथेली की ये रेखा देगी सटीक जवाब!


























