Advertisement

ParikshaPeCharcha2026: दूसरे एपिसोड में PM Modi का बड़ा मंत्र, अच्छी नींद से आते हैं अच्छे विचार

PM Modi Student Advice

ParikshaPeCharcha2026: परीक्षा पे चर्चा 2026 कार्यक्रम के दूसरे एपिसोड का प्रसारण सोमवार, 9 फरवरी को किया गया, इस एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर के छात्रों से सीधे संवाद करते हुए परीक्षा के तनाव, पढ़ाई की आदतों और मानसिक स्वास्थ्य पर अहम सुझाव दिए.

BrainHemorrhageSymptoms: ब्रेन हैमरेज से पहले शरीर देता है ये चेतावनी संकेत

अच्छी नींद को बताया सफलता की नींव
दूसरे एपिसोड में PM मोदी ने छात्रों को संदेश दिया कि परीक्षा की तैयारी के दौरान नींद से समझौता करना सही नहीं है. उन्होंने कहा अच्छी नींद विचारों को जन्म देती है. जब दिमाग तरोताज़ा रहता है, तभी रचनात्मक और सकारात्मक सोच विकसित होती है, उन्होंने छात्रों को देर रात तक मोबाइल और स्क्रीन से दूर रहने की सलाह भी दी.

परीक्षा को डर नहीं, अनुभव बनाने की सीख
प्रधानमंत्री ने कहा कि परीक्षा को बोझ या डर के रूप में नहीं देखना चाहिए, उनके अनुसार परीक्षा जीवन का अंतिम पड़ाव नहीं है, यह आत्मविश्वास और धैर्य को परखने का अवसर है.

टेक्नोलॉजी और AI पर क्या बोले PM
एपिसोड के दौरान छात्रों ने AI और टेक्नोलॉजी को लेकर सवाल पूछे. PM मोदी ने कहा कि टेक्नोलॉजी सीखने का साधन है, लेकिन इसका संतुलित उपयोग बेहद जरूरी है ताकि यह छात्रों की एकाग्रता को प्रभावित न करे.

माता-पिता और शिक्षकों को भी संदेश
प्रधानमंत्री ने माता-पिता और शिक्षकों से अपील की कि बच्चों की तुलना दूसरों से न करें और उनकी रुचि व क्षमता को समझें, इससे बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ता है और वे बेहतर प्रदर्शन कर पाते हैं.

यह भी पढ़े-StudentMentalHealth: पढ़ाई का दबाव, छात्रों की मेंटल हेल्थ पर बड़ा असर