JanakiJayanti2026: हर साल की तरह इस बार भी जानकी जयंती को लेकर श्रद्धालुओं के बीच असमंजस की स्थिति बनी हुई है. सवाल यही है कि जानकी जयंती 9 फरवरी को मनाई जाएगी या 10 फरवरी को? पंचांग और तिथि के आधार पर इसका स्पष्ट उत्तर जानना जरूरी है.
Rohtas : पत्नी की गला दबाकर हत्या, शव ट्रॉली बैग में भरकर फेंका, पति गिरफ्तार
तिथि से तय होती है जानकी जयंती
हिंदू पंचांग के अनुसार जानकी जयंती माघ माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाई जाती है, यह पर्व माता सीता (माता जानकी) के प्राकट्य दिवस के रूप में विशेष महत्व रखता है, खासकर मिथिला और उत्तर भारत के कई क्षेत्रों में.
इस वर्ष कब पड़ रही है अष्टमी तिथि?
पंचांग के मुताबिक माघ शुक्ल अष्टमी तिथि 9 फरवरी को पड़ रही है, इसी दिन अधिकतर स्थानों पर जानकी जयंती मनाई जाएगी. हालाँकि, कुछ क्षेत्रों में उदयातिथि के अनुसार त्योहार मनाने की परंपरा है, ऐसे में वहाँ 10 फरवरी को भी जानकी जयंती का आयोजन किया जा सकता है.
क्यों होता है तारीख को लेकर भ्रम?
हिंदू त्योहारों की गणना तिथि के आधार पर होती है, जबकि आम कैलेंडर तारीख पर चलता है. जब तिथि दो दिनों में पड़ती है, तो अलग-अलग परंपराओं के कारण त्योहार की तारीख में अंतर दिखाई देता है.
जानकी जयंती का धार्मिक महत्व
मान्यता है कि इस दिन माता सीता की पूजा करने से वैवाहिक जीवन में सुख-शांति आती है. परिवार में समृद्धि बनी रहती है, भक्तों पर श्रीराम और माता सीता की विशेष कृपा होती है.
यह भी पढ़े- Vastu Shastra: घर के सामने नीम लगाना चाहिए या नहीं? जानिए


























