Parenting tips for screen time: आज के डिजिटल दौर में बच्चों का मोबाइल और स्क्रीन की ओर झुकाव बढ़ता जा रहा है. कई माता-पिता बच्चों से मोबाइल छीनकर या डांट-फटकार कर स्क्रीन टाइम कम कराने की कोशिश करते हैं, लेकिन विशेषज्ञ मानते हैं कि यह तरीका अक्सर उल्टा असर डालता है, सही आदतें और स्मार्ट पेरेंटिंग अपनाकर बच्चे को बिना मोबाइल छीने भी स्क्रीन से दूर किया जा सकता है.
WPL 2026 Final: RCB vs DC आज तय होगा चैंपियन, जानिए अब तक के विजेता
क्यों बढ़ रही है बच्चों की स्क्रीन की आदत
विशेषज्ञों के अनुसार, मोबाइल बच्चों के लिए मनोरंजन, गेम और सोशल कनेक्शन का आसान साधन बन गया है, इसके अलावा खाली समय, आउटडोर एक्टिविटी की कमी और पेरेंट्स का खुद ज्यादा स्क्रीन इस्तेमाल भी बच्चों को फोन की ओर आकर्षित करता है.
इन आदतों से बच्चा खुद छोड़ेगा फोन
1. रूटीन बनाएं, नियम नहीं: बच्चों के लिए एक फिक्स्ड डेली रूटीन बनाएं जिसमें पढ़ाई, खेल, फैमिली टाइम और स्क्रीन टाइम सभी शामिल हों. जब दिन व्यस्त रहेगा, तो फोन की जरूरत अपने आप कम होगी.
2. फोन से ज्यादा मज़ेदार एक्टिविटी दें: ड्रॉइंग, म्यूज़िक, बोर्ड गेम्स, कहानी सुनाना या साइकलिंग जैसी एक्टिविटीज बच्चों को फोन से ज्यादा आकर्षित करती हैं.
3. पेरेंट्स खुद बनें उदाहरण: अगर माता-पिता हर समय मोबाइल में व्यस्त रहेंगे, तो बच्चे भी वही सीखेंगे, फैमिली टाइम के दौरान “नो-फोन ज़ोन” अपनाएं.
4. बच्चे से बातचीत करें:
डांटने की बजाय बच्चे से शांति से बात करें और समझाएं कि ज्यादा स्क्रीन टाइम आंखों, नींद और पढ़ाई पर कैसे असर डालता है.
5. आउटडोर खेल को बढ़ावा दें: रोज थोड़ी देर पार्क, खेल के मैदान या खुली जगह में खेलने की आदत बच्चे को स्क्रीन से दूर रखने में मदद करती है.
एक्सपर्ट क्या कहते हैं
चाइल्ड साइकोलॉजिस्ट डॉ. शिल्पा गुप्ता के अनुसार, बच्चों से मोबाइल छीनना नहीं, बल्कि उन्हें बेहतर विकल्प देना ज़्यादा असरदार होता है. जब बच्चे को ध्यान और समय मिलता है, तो वह खुद स्क्रीन से दूरी बना लेता है.


























