Advertisement

मुरादाबाद में GST चोरी: जिम्मेदार अधिकारी चुप क्यों हैं?

मुरादाबाद : बिलारी में बसों से ढोया जा रहा बिना बिल का कच्चा माल. GST चोरी पर विभागों की चुप्पी. मुरादाबाद की बिलारी तहसील में GST चोरी का मामला लगातार गंभीर होता जा रहा है. यहां बिना वैध बिल और दस्तावेजों के कच्चा माल बसों के जरिए एक स्थान से दूसरे स्थान तक भेजा जा रहा है.

RelationshipGoals: आज की पीढ़ी को सिंगल रहना ज्यादा क्यों पसंद आ रहा है?
Budget 2026: टैक्स कमाई पर या खर्च पर? जानिए

इसी प्रकार से मुरादाबाद के भी कई अलग अलग स्थानों से बसे दिल्ली के लिए चलती है जोकि माल की आवा जाही करती है जिनका किसी प्रकार का कोई वैध बिल या दस्तावेज़ नहीं होते है लेकिन परिवहन विभाग और वाणिज्य कर विभाग की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है.

सूत्रों के अनुसार, यह अवैध गतिविधि लंबे समय से चल रही है बस स्टैंड और मुख्य मार्गों से रोजाना कच्चा माल लोड होकर बाहर भेजा जाता है लेकिन न तो वाहनों की जांच होती है और न ही माल के दस्तावेजों की इससे विभागीय कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं. स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि नियमों का पालन करने वाले व्यापारियों पर तो सख्ती की जाती है लेकिन जो खुलेआम जीएसटी चोरी कर रहे हैं.

उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं हो रही इससे न सिर्फ सरकारी राजस्व को भारी नुकसान हो रहा है बल्कि ईमानदार व्यापारियों के साथ भी अन्याय हो रहा है सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब पूरा तंत्र इस गतिविधि से अवगत है तो फिर जिम्मेदार अधिकारी चुप क्यों हैं? क्या वाणिज्य कर विभाग के भीतर ही कोई ऐसा अधिकारी या तंत्र है जो जांच और कार्रवाई को प्रभावित कर रहा है? मामले में अब तक किसी भी विभागीय अधिकारी की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.