Advertisement

FalgunMaas2026: कल से फाल्गुन शुरू, भूलकर भी न करें ये 5 काम

Falgun Month 2026

FalgunMaas: हिंदू पंचांग के अनुसार कल से फाल्गुन माह की शुरुआत हो रही है, यह महीना भगवान शिव और श्रीकृष्ण को समर्पित माना जाता है. इसी माह में महाशिवरात्रि और होली जैसे बड़े पर्व आते हैं. शास्त्रों और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार फाल्गुन माह में कुछ कार्य वर्जित माने गए हैं, इन गलतियों से बचकर ही इस पावन महीने का पूरा फल प्राप्त किया जा सकता है.

http://Power Game Inside Story: सलाहकारों की टोली कैसे ‘पवार परिवार’ की हाथ मरोड़ी, सुनेत्रा बनीं डिप्टी CM!

भूलकर न करें ये 5 काम

तामसिक भोजन से दूरी न बनाना: फाल्गुन माह में अत्यधिक मांसाहार, शराब, लहसुन-प्याज जैसे तामसिक भोजन से बचना चाहिए. मान्यता है कि इससे मन अशांत होता है और पूजा-पाठ का फल कम हो जाता है/

क्रोध और अपशब्दों का प्रयोग: इस माह में क्रोध, झूठ और कटु वचन बोलने से बचना चाहिए, कहा जाता है कि फाल्गुन में किया गया दान-पुण्य तभी फलदायी होता है जब व्यक्ति संयम और शांति बनाए रखे.

स्नान और स्वच्छता की अनदेखी: फाल्गुन माह में विशेष रूप से प्रातः स्नान का महत्व बताया गया है, बिना स्नान के पूजा-पाठ करना या स्वच्छता की उपेक्षा करना अशुभ माना जाता है.

बुजुर्गों और जरूरतमंदों का अपमान: धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस माह में माता-पिता, गुरु और जरूरतमंदों का सम्मान करना चाहिए, उनका अपमान या अनदेखी करना पुण्य में बाधा बनता है.

पूजा-पाठ में लापरवाही: फाल्गुन माह में शिव पूजा, विष्णु भक्ति और भजन-कीर्तन का विशेष महत्व है। पूजा में आलस्य या लापरवाही करने से शुभ फल नहीं मिलते, ऐसी मान्यता है.

ये भी पढ़े-MaghPurnimaPuja: माघ पूर्णिमा पर सिर्फ स्नान नहीं! जानिए किसकी पूजा जरूरी है