Advertisement

Budget 2026: टैक्स कमाई पर या खर्च पर? जानिए

Budget 2026 Tax System: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज 1 फरवरी 2026 को संसद में अपना लगातार नौवां केंद्रीय बजट पेश किया. इस बजट में सरकार ने करदाताओं को कोई नई राहत तो नहीं दी, लेकिन टैक्स सिस्टम को सरल बनाने की दिशा में बड़ा ऐलान किया गया. वहीं वित्त मंत्री ने बजट भाषण में घोषणा की कि नया आयकर अधिनियम (New Income Tax Act) 1 अप्रैल 2026 से पूरे देश में लागू किया जाएगा.

Budget 2026 के बाद आम लोगों के मन में सबसे बड़ा सवाल यही है टैक्स आखिर लगता कहां ज़्यादा है, कमाई पर या खर्च पर? सरकार टैक्स दो तरीकों से वसूलती है. Direct Tax (सीधा टैक्स) और Indirect Tax (अप्रत्यक्ष टैक्स) दोनों का असर आपकी जेब पर अलग-अलग तरीके से पड़ता है.

MaghPurnimaPuja: माघ पूर्णिमा पर सिर्फ स्नान नहीं! जानिए किसकी पूजा जरूरी है

कमाई पर टैक्स (Direct Tax) क्या होता है?
कमाई पर लगने वाले टैक्स को Direct Tax कहा जाता है, जैसे इनकम टैक्स, कॉर्पोरेट टैक्स, यह टैक्स आपकी सैलरी या आय से सीधे कटता है. जितनी ज्यादा कमाई, उतना ज्यादा टैक्स.

खर्च पर टैक्स (Indirect Tax) क्या होता है?
खर्च पर लगने वाले टैक्स को Indirect Tax कहा जाता है, जैसे GST, पेट्रोल-डीजल पर टैक्स, यह टैक्स आप खरीदारी करते वक्त देते हैं. अमीर हो या गरीब, टैक्स दर लगभग एक जैसी होती है.

Budget 2026 में किस पर ज्यादा फोकस?
Budget 2026 में इनकम टैक्स स्लैब को आसान बनाने की कोशिश की गई है, वहीं GST और अन्य अप्रत्यक्ष टैक्स सरकार की बड़ी कमाई बने हुए हैं. यानी सरकार दोनों से राजस्व जुटा रही है, लेकिन आम आदमी पर खर्च वाला टैक्स ज्यादा असर डालता है, आम आदमी पर किसका ज्यादा बोझ.

विशेषज्ञों के अनुसार
मध्यम और गरीब वर्ग पर खर्च पर लगने वाला टैक्स ज्यादा भारी पड़ता है, वहीं ज्यादा कमाने वालों पर कमाई पर टैक्स का असर अधिक होता है.

इसे भी पढ़े-Budget 2026: बड़ा ऐलान! हर जिले में बनेंगे गर्ल्स हॉस्टल