Advertisement

खुशबू निषाद ने रचा इतिहास, भारत को दिलाया स्वर्ण पदक!

प्रयागराज की बेटी और देश की शान खुशबू निषाद उर्फ नंदा ने एशियाई मंच पर भारत का परचम लहराते हुए नया इतिहास रच दिया है। लेबनान में आयोजित IMMAF एशियन MMA चैंपियनशिप 2025 में 47.6 किलोग्राम एटमवेट वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर खुशबू निषाद वरिष्ठ वर्ग में यह उपलब्धि हासिल करने वाली पहली भारतीय महिला फाइटर बन गई हैं। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के बाद एशियन चैंपियन और गोल्ड मेडलिस्ट खुशबू निषाद के सम्मान में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम रोहतास जिले के डिहरी के एनिकट स्थित भगवान वेद व्यास ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित हुआ। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि वीआईपी प्रमुख मुकेश साहनी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में काराकाट सांसद राजाराम सिंह, राजद प्रदेश महासचिव गुड्डू चंद्रवंशी, जिला पार्षद अजय सिंह कुशवाहा सहित कई गणमान्य अतिथियों ने शिरकत की।

RelationshipAdvice: रिश्ते में विश्वास टूटने से पहले इन आसान उपायों को अपनाएं

दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर वीआईपी प्रमुख मुकेश साहनी ने कहा कि खुशबू निषाद को बुलाने का मूल उद्देश्य यही है कि समाज आगे बढ़े। इन्होने ने अपनी शिक्षा, संघर्ष और मेहनत के बल पर अपनी पहचान बनाई है। यह पूरे समाज के लिए प्रेरणा है। हमने संकल्प लिया है कि समाज और प्रदेश को आगे बढ़ाने का कार्य करेंगे।

इंतजार खत्म! इस दिन आएगी शाहरुख़ खान की किंग, बादशाह के लिए ये दिन है खास

वहीं सांसद राजाराम सिंह ने कहा कि यह सदी महिलाओं की है। ऐसी व्यवस्था होनी चाहिए कि महिलाएं और बेटियां दिन हो या रात पूरी आज़ादी और सुरक्षा के साथ घूम सकें। खुशबू निषाद ने देश और समाज का मान बढ़ाया है। इसके लिए हम सभी उनका आभार व्यक्त करते हैं।

कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रपति द्वारा वीर बालक पुरस्कार से सम्मानित अजय राज चौधरी को भी मंच पर सम्मानित किया गया। अजय राज चौधरी ने अपने अदम्य साहस का परिचय देते हुए अपने पिता को मगरमच्छ के चंगुल से बचाया था। जिसके लिए उन्हें यह प्रतिष्ठित सम्मान मिला।

खुशबू निषाद के शहर आगमन पर डॉ.अंबेडकर चौक से भव्य रोड शो निकाला गया। गाजे-बाजे, ढोल-नगाड़ों और वाहनों के काफिले के साथ बजरंग दल सहित सैकड़ों शहरवासियों ने एशियन चैंपियन का भव्य स्वागत किया। यह रोड शो पुरानी डेहरी बाजार से कर्पूरी ठाकुर चौक होते हुए एनिकट तक पहुंचा। जहां सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
खुशबू निषाद की यह ऐतिहासिक जीत न सिर्फ खेल जगत बल्कि पूरे देश की बेटियों के लिए एक मजबूत संदेश है मेहनत, हौसले और जज़्बे से हर मुकाम हासिल किया जा सकता है।

रिपोर्ट:- मिथिलेश कुमार
स्थान:- रोहतास(बिहार)