Advertisement

कल्याण सिंह के बेटे राजवीर सिंह बोले “छोटा कार्यकर्ता भी बन सकता है राष्ट्रीय अध्यक्ष”

Big statement by Kalyan Singh's son Rajveer Singh

एटा : के पूर्व सांसद एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के बेटे राजवीर सिंह उर्फ राजू भैया ने एटा में मीडिया से बातचीत के दौरान कई अहम मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी। उन्होंने समाज को मिल रही राजनीतिक भागीदारी, पार्टी में कार्यकर्ताओं की भूमिका और विपक्षी दलों के कटाक्ष पर स्पष्ट प्रतिक्रिया दी।

राजवीर सिंह ने कहा कि समाज को अभी उचित भागीदारी से कब मिल रही है, लेकिन इस विषय पर वह पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व से बात करेंगे। उन्होंने भरोसा जताया है कि यह कमी जल्द पूरी हो जाएगी।

उन्होंने कहा, “हमें उचित भागीदारी मिलनी चाहिए। अभी काम जरूरी है, लेकिन मुझे विश्वास है कि वह पूरी होगी, इसमें कोई दिक्कत नहीं है।”

पार्टी द्वारा उन्हें राष्ट्रीय परिषद का सदस्य नामित किए जाने पर राजवीर सिंह ने पार्टी नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने खुद को एक छोटा कार्यकर्ता बताते हुए कहा कि यह पार्टी की सोच को दर्शाता है। उन्होंने कहा “मैं पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व को बधाई देना चाहता हूं कि मेरे जैसे छोटे कार्यकर्ता को राष्ट्रीय परिषद का सदस्य चुना गया।”

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा किए गए उस कटाक्ष पर, जिसमें उन्होंने सात बार के सांसद को प्रदेश अध्यक्ष और पांच बार के विधायक को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर टिप्पणी की थी, राजवीर सिंह ने संयमित प्रतिक्रिया दी।

उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने सभी फैसला सोच समझ कर लिए हैं और वह इसके लिए बधाई देते हैं “अखिलेश जी या कोई और क्या कहते हैं उसे पर मैं कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता”, उन्होंने स्पष्ट किया। कानून व्यवस्था और कार्यवाही के सवाल पर राजवीर सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार में बड़ा हो या छोटा, सभी पर सामान कार्यवाही होती है। उन्होंने कहा “निश्चित रूप से हमारी सरकार में बड़ा आदमी हो या छोटा आदमी, कानून सबके लिए बराबर है और कार्यवाही सब पर होती है।”

राजवीर सिंह के इस बयान को पार्टी के भीतर संघटनात्मक संतुलन, सामाजिक भागीदारी और भाजपा की कार्यशैली के संदेश के रूप में देखा जा रहा है।

यह भी पढ़ें – अवैध गांजा के लेन-देन में चली गोलियां, अकोढ़ीगोला फायरिंग कांड का पुलिस ने किया खुलासा