Montra इलेक्ट्रिक ने भारत में अपना नया इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर Super cargo को लॉन्च किया है, कंपनी इसे इलेक्ट्रॉनिक वाहनों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए लेकर आई है, इसे अच्छी रेंज और किफायती कीमत के साथ लॉन्च किया गया है इसे 3 वेरिएंट में लेकर आया गया है.
Super Cargo के वेरिएंट्स:
Montra ने Super Cargo को तीन वेरिएंट्स में लॉन्च किया है, ताकि अलग-अलग उपयोगकर्ताओं की ज़रूरतों को पूरा किया जा सके:
- 170 Cubic Feet वेरिएंट:
यह वर्ज़न अधिक लोडिंग स्पेस के साथ आता है, जो भारी और बड़े आकार के सामान की डिलीवरी के लिए उपयुक्त है।
- 140 Cubic Feet वेरिएंट:
यह वर्ज़न मीडियम साइज लोड के लिए डिज़ाइन किया गया है, जो शहरी डिलीवरी और छोटे व्यापारियों के लिए आदर्श है।
- Tray Deck वेरिएंट:
यह ओपन लोडिंग ट्रे के साथ आता है, जिसमें विभिन्न प्रकार के सामान जैसे सिलेंडर, बोरी या थोक वस्तुएँ आसानी से लादी जा सकती हैं।
SUPER CARGO के फीचर्स ;
- Super cargo थ्री व्हीलर को बेहतरीन फीचर्स के साथ लॉन्च किया गया है, जो इसे बाकि थ्री व्हीलर से अलग बनाते हैं, इसमें 13.8 kwh थिलियम आयरन बैटरी है, जो 11kw पीक पावर और 70 Nm का टार्क जनरेट करता है, इसकी बैटरी फुल चार्ज होने के बाद 200 किमी से ज्यादा प्रमाणित रेंज और वास्तविक इस्तेमाल में 170 किमी रेंज देती है, यह 15 मिनट में 100 फीसदी तक चार्ज हो जाती हैं,
- इसमें बोरोन स्टील चेचिस दिया गया है, जो इसे टिकाऊ और लम्बे समय तक चलने वाला बनाता है. इसमें 1.2 टन की ग्रॉस व्हीकल वेट कैपेसिटी दी गई है, जो इसे सामान ले जाने के लिए सक्षम बनाती है, इसमें 6.2 फीट का लोड ट्रे और विशाल ड्राइवर केबिन है, जो बड़े डिलीवरी आर्डर के लिए भी बेहतर है.
आम लोगों को Super Cargo से क्या फायदा होगा?
सामान लाने या ले जाने के लिए ये गाड़ी बहुत फायदेमंद हो सकती है, ये गाड़ी चार्ज से चलती है और सिर्फ 15 मिनट में फुल चार्ज हो जाती है, मतलब कम समय में ज्यादा डिलीवरी कर सकते हैं इसमें पेट्रोल डीजल वाला इंजन नहीं हैं तो सर्विस का खर्च बहुत कम हो जाएगा और ये गाड़ी धुआँ नहीं छोड़ती जो पर्यावरण को शुद्ध रखने में सहायक है .
Leave a Reply