लखीसराय जिले में कला, संस्कृति और सिनेमा के प्रति बच्चों में सकारात्मक रुचि विकसित करने के उद्देश्य से लखीसराय बाल फिल्म फेस्टिवल का शुभारंभ आज किया गया। तीन दिवसीय इस महोत्सव में जिलेभर के विभिन्न विद्यालयों के बच्चों को निःशुल्क फिल्में दिखाने की व्यवस्था की गई है, ताकि वे मनोरंजन के साथ-साथ शिक्षा और सामाजिक संदेशों को भी समझ सकें।
45 साल बाद घर लौटे तैयब अंसारी, SIR फॉर्म बना परिवार से मिलन का कारण
यह महोत्सव 3 से 5 दिसंबर 2025 तक आयोजित किया जा रहा है।कार्यक्रम की शुरुआत लखीसराय संग्रहालय में हुई, जहाँ महिला आयोग की अध्यक्षा, जिला पदाधिकारी और मुंबई से आए फिल्मी कलाकारों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर महोत्सव का उद्घाटन किया। बच्चों के लिए राज सिनेमा हॉल, महादेव सिनेमा हॉल सहित अन्य स्थानों पर भी विशेष स्क्रीनिंग की गई है।महोत्सव की विशेषता यह है कि प्रत्येक फिल्म के बाद विशेषज्ञों द्वारा बच्चों के साथ रिव्यू सेशन आयोजित किए जाएंगे।
इससे बच्चे फिल्म कला, तकनीक, कहानी और भावनात्मक पहलुओं को गहराई से समझ सकेंगे। कार्यक्रम में अनुरिता झा, अजय ब्रह्मात्मज, मोहित मट्टू, रवि शेखर और इतिहासकार डॉ. हितेंद्र पटेल जैसी दिग्गज हस्तियाँ शामिल हो रही हैं, जो मास्टर क्लास के माध्यम से बच्चों से संवाद करेंगी। यह महोत्सव जिले में सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
क्या पार्टनर का फोन Check करना सही है? सच्चाई जानकर चौंक जाएंगे
Report: रणजीत सम्राट, बिहार हेड सहारा समय


























