Advertisement

India का पड़ोसी देश जिसे कहते हैं ‘हिंद महासागर की रत्न’

भारत के दक्षिण में स्थित एक खूबसूरत द्वीपीय देश है श्रीलंका, जिसे दुनिया भर में “हिंद महासागर की रत्न” या “Pearl of the Indian Ocean” के नाम से जाना जाता है. अपनी प्राकृतिक सुंदरता, ऐतिहासिक धरोहर, समृद्ध संस्कृति और समुद्र से घिरे भौगोलिक स्वरूप के कारण यह उपाधि श्रीलंका को दी गई है.

श्रीलंका अपनी शानदार बीचों, साफ नीले पानी, घने जंगलों और प्राचीन मंदिरों के लिए विश्व प्रसिद्ध है, यहाँ की चाय बागान, वन्यजीव अभयारण्य, और यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट्स इसे पर्यटकों के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं बनाते.

क्यों कहा जाता है ‘हिंद महासागर की रत्न’?
समुद्री व्यापार का केंद्र: प्राचीन समय से श्रीलंका समुद्री व्यापार का महत्वपूर्ण पड़ाव रहा है.
खूबसूरत तटरेखा: लगभग 1,600 किलोमीटर लंबी समुद्री सीमा इसे बेहद आकर्षक बनाती है.
प्राकृतिक संपदा: चाय, रत्न, मसाले और प्राकृतिक तेलों का बड़ा उत्पादन.
संस्कृति और विरासत: हजारों वर्ष पुरानी बौद्ध संस्कृति और ऐतिहासिक स्मारक.

भारत से सांस्कृतिक और ऐतिहासिक जुड़ाव
भारत और श्रीलंका के बीच सदियों पुराने सांस्कृतिक, धार्मिक और ऐतिहासिक संबंध हैं। रामायण से लेकर बौद्ध धर्म तक, दोनों देशों का रिश्ता ज्ञान, संस्कृति और परंपरा से भरा हुआ है.

पर्यटन के लिए पसंदीदा जगहें
सिगिरिया रॉक फोर्ट्रेस, कैंडी का टूथ टेम्पल, एला की हरी-भरी पहाड़ियाँ, याला नेशनल पार्क, कोलंबो का मॉडर्न शहर जीवन
आज भी लाखों अंतरराष्ट्रीय पर्यटक हर साल श्रीलंका की सुंदरता देखने आते हैं और इसे “हिंद महासागर की रत्न” कहने का कारण समझते हैं.

इसे भी पढे़-भारत में Three तरह के पासपोर्ट, लेकिन व्हाइट सबसे खास क्यों?