Advertisement

Dev Deepawali 2025 की पवित्र रात ये 5 मंत्र बदल देंगे आपकी किस्मत!

देव दीपावली काशी में बहुत महत्वपूर्ण पर्व है, जिसे कार्तिक पूर्णिमा पर मनाया जाता है. धार्मिक मान्यता है कि इस दिन धरती पर देवता स्वर्ग से उतरते हैं और शिव जी की आराधना कर दीपावली मनाते हैं. 5 नवंबर 2025 को यानी आज देव दीपावली पर्व मनाई जा रही है.

ऐसा माना जाता है कि इस रात किए गए मंत्र-जप और पूजा-अर्चना से व्यक्ति के जीवन से अंधकार मिटता है और भाग्य का द्वार खुलता है, इस शुभ अवसर पर शास्त्रों में बताए गए कुछ विशेष मंत्रों का जाप करना अत्यंत फलदायी माना गया है. आइए जानते हैं वे 5 चमत्कारी मंत्र, जो आपके जीवन में प्रकाश और समृद्धि ला सकते हैं.

ये हैं 5 मंत्र

ॐ नमः शिवाय- यह पंचाक्षरी मंत्र भगवान शिव को प्रसन्न करने वाला सबसे शक्तिशाली मंत्र है, देव दीपावली की रात गंगा तट या घर में दीपक जलाकर इसका 108 बार जाप करने से सभी नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होती है.

ॐ हौं जूं सः — ओं नमः पार्वतीपतये हर हर महादेवाय नमः यह महामंत्र शिव-पार्वती के संयुक्त आशीर्वाद का प्रतीक है, इसका जाप दांपत्य सुख, सौभाग्य और मानसिक शांति प्रदान करता है.

ॐ गंगे देवि नमः देव दीपावली गंगा की आराधना का पर्व है, इस मंत्र से गंगा मैया का स्मरण करने पर जीवन में पवित्रता, स्वास्थ्य और समृद्धि आती है.

ॐ महादेवाय नमः सरल और शक्तिशाली — यह मंत्र शिव भक्ति की राह खोलता है, इसका जाप मन की शांति, आत्मबल और कठिन समय में स्थिरता देता है.

ॐ त्र्यंबकं यजामहे सुगंधिं पुष्टिवर्धनम्
यह महामृत्युंजय मंत्र जीवन के संकटों को दूर कर स्वास्थ्य और दीर्घायु प्रदान करता है, देव दीपावली की रात इस मंत्र का 21 बार जाप करने से हर भय समाप्त होता है.

शुभ मुहूर्त और विधि
देव दीपावली पर सूर्यास्त के बाद गंगा तट या घर के मंदिर में घी के दीप जलाकर भगवान शिव और गंगा माता का ध्यान करें, पांच दीप उत्तर दिशा की ओर जलाएं और ऊपर दिए गए मंत्रों का श्रद्धा से जाप करें.

आध्यात्मिक संदेश
देव दीपावली केवल दीप जलाने का उत्सव नहीं, बल्कि अपने भीतर के अंधकार को मिटाकर आत्मा में प्रकाश लाने का पर्व है, जब हम भक्ति, करुणा और सकारात्मक सोच से भरे होते हैं, तभी सच्चे अर्थों में “देव दीपावली” हमारे जीवन में उतरती है.

यह भी पढ़े- हर महीने बढ़ रहा है कर्ज? Vastu Rules बचाएंगे आपका धन!